सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Voter list postponed for seven days, final list on 22nd

Raebareli News: सात दिन टली वोटरलिस्ट, 22 को अंतिम सूची

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Voter list postponed for seven days, final list on 22nd
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। 15 अप्रैल को आने वाली अंतिम सूची अब 22 अप्रैल को प्रकाशित की जा सकती है। इसके लिए संशोधित कार्यक्रम आ गया है।
Trending Videos

जिले में 19 अगस्त 2025 से पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ था। 980 ग्राम पंचायतों में 1510 बूथ लेवल अफसरों ने पुनरीक्षण का काम किया। 2096095 वोटरों के घर-घर पहुंचकर बीएलओ ने जांच की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण में 329272 नए वोटर जोड़े गए। 280425 वोटरों के नाम काटने के साथ 46029 वोटरों के नाम में संशोधन किया। 2144942 वोटरों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। दावे और आपत्तियों के निस्तारण का काम पूरा होने के बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन अब कार्यक्रम को बढ़ा दिया गया है।
डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन अब 22 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि का काम होगा। इसी के बाद अंतिम प्रकाशन होगा। संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के तहत काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed