सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The bus caught fire after the bike's petrol tank exploded

Raebareli News: बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से बस में लगी थी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The bus caught fire after the bike's petrol tank exploded
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर दरीबा स्थित रिंग रोड के पास गत बुधवार शाम रोडवेज की बस में आग लगने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। प्रथम दृष्टया जांच में बस चालक दोषी नहीं मिला है क्योंकि यू टर्न के समय बस की गति धीमी थी।जांच में पाया कि बाइक चालक ने मोड़ के पास ओवरस्पीड में बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। रगड़ खाकर बाइक पीछे बाएं हिस्से से बस के नीचे आ गई। रगड़ से बाइक के फ्यूल के फटने से आग लग गई।


बुधवार शाम पांच बजे 35 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस कानपुर से रायबरेली आ रही थी। दरीबा रिंग रोड के पास यह घटना हुई थी। हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया था। दमकल की तीन गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाइक सवार युवकों को भी यात्रियों ने बस के नीचे से बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को घटना की जांच सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य कुमार व वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार सहित तीन अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन उमेश कटिया का कहना कि कमेटी की जांच रिपोर्ट आ गई है। चालक की लापरवाही प्रतीत नहीं हो रही है। बाइक के जमीन पर रगड़ने और बस के नीचे जाकर फ्यूल टैंक के फटने के कारण आग की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed