सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer murdered while guarding paddy nursery

Raebareli News: धान की नर्सरी की रखवाली के लिए गए किसान की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 12 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered while guarding paddy nursery
पूरे नि​धि दुबे गांव में बृहस्पतिवार को किसान की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गए अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी किसान शंभू उर्फ छेददू (48) का शव बृहस्पतिवार सुबह बाग में मिला। शंभू के सिर और आंख के पास चोट के निशान थे। घटनास्थल के आसपास भी खून बिखरा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


गांव निवासी शंभू पुत्र स्व. भगौती का गांव से डेढ़ किमी दूर खेत है। खेत में धान की नर्सरी लगा रखी है। बुधवार शाम शंभू घर से खाना खाकर नलकूप पर जाने के लिए साइकिल से निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उनका शव पूरे निधि दुबे गांव के निकट मालिन बाग के पास पड़ा मिला। आशंका है कि किसी डंडे या फिर अन्य औजार से हमला कर उनकी हत्या की गई। शव के पास उनकी साइकिल पड़ी हुई थी। उनकी पत्नी उर्मिला ने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की जानकारी पर सीओ लालगंज अमित सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि हो गई है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



पांच दिन पहले घर लौटे थे शंभू
मृतक शंभू पांच दिन पहले ही ईंट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौटे थे। शंभू के लौटने के बाद परिवार खुश था। अचानक शंभू की हत्या की घटना से हर कोई सदमे में है। मृतक की पत्नी उर्मिला बिलखते हुए कहती हैं कि पति का किसी से विवाद भी नहीं था, तो आखिर किसने घटना को अंजाम दिया। शंभू भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहे थे। शंभू की मौत के बाद परिवार को रोजी-रोटी की चिंता संताने लगी है। शंभू की चार संतानें हैं। इसमें शुभम (20) दिव्यांग है। इसके अलावा शिवम (17) वर्ष, बेटियां प्रियशीं (16), नैंसी (13) है। पत्नी उर्मिला गृहिणी हैं।


संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ
ग्रामीण बताते हैं कि हर दिन धान की बेड़न की रखवाली के लिए शंभू के साथ उसकी पत्नी भी जाती थी। खेत में ही नलकूप है। बुधवार शाम पति के साथ वह नहीं गई थी। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया। उधर, पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed