{"_id":"6ab97abab4b1b850de0af204","slug":"the-daughter-in-law-had-killed-her-father-in-law-along-with-her-son-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168503-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बहू ने बेटे के साथ की थी ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बहू ने बेटे के साथ की थी ससुर की हत्या
Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। अशरफपुर गांव निवासी किसान हरीलाल (50) की हत्या उनकी बहू ने बेटे के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि जमीन में हिस्सा न मिलने से नाराज बहू ने बेटे के साथ मिलकर ससुर हरीलाल की डंडे से पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल हरीलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
गांव निवासी रजाऊ के मुताबिक, छह सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनके पति हरीलाल घर में अकेले थे। इसी दौरान बहू कुसुमा अपने बेटे जितेंद्र कुमार के साथ घर पहुंची। दोनों ने मिलकर हरीलाल की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को चिकित्सक की सलाह पर उन्हें घर लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी कुसुमा और उसके बेटे जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि बाबा हरीलाल उसे जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे थे। इससे वह नाराज था। इसी गुस्से में उसने अपनी मां कुसुमा के साथ मिलकर छह सितंबर को बाबा पर डंडे से हमला कर दिया था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पुलिस ने लिखी एफआईआर
पति की मौत के बाद पत्नी रजाऊ के आंसू नहीं थम रहे हैं। रजाऊ ने बताया कि पति के घायल होने पर उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पति की मौत के बाद पुलिस ने मामले में बहू कुसुमा और उसके बेटे जितेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की। रजाऊ का कहना है कि पति की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई। उन्होंने मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।