सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three accused in Hariom murder case get bail

Raebareli News: हरिओम हत्याकांड के तीन आरोपियों को मिली जमानत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three accused in Hariom murder case get bail
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार के हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपी हेमंत मौर्य उर्फ बड़े, जितेंद्र कुमार उर्फ लल्ली व आशीष कुमार को हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी। मामले में अब तक छह आरोपियों की जमानत हो चुकी है। इसके पहले आरोपी शिव प्रसाद अग्रहरि, विपिन मौर्य उर्फ अनुज कुमार व सुरेश कुमार को हाईकोर्ट से ही जमानत मिली थी। मामले में अभी 12 आरोपी जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दी है।
Trending Videos

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुराबअली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकि को डाड़ेपुर गांव के पास एक अक्तूबर 2025 की रात कुछ लोगों ने चोर समझकर पकड़ा था और ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास पीट- पीटकर मार डाला था। घटना के समय वह अपनी ससुराल नई बस्ती के मजरे ऊंचाहार देहात जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव से आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed