सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Junior engineer suspended, colleagues protest

Raebareli News: अवर अभियंता निलंबित, साथियों ने जताया विरोध

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer suspended, colleagues protest
सिविल लाइंस ​स्थित दफ्तर में अधीक्षण अ​भियंता से मिलते अवर अ​भियंता। - फोटो : सिविल लाइंस ​स्थित दफ्तर में अधीक्षण अ​भियंता से मिलते अवर अ​भियंता।
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर के अवर अभियंता दयानंद शाह को विभागीय लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता की आख्या पर की। साथी अवर अभियंताओं ने इस कार्रवाई को एक पक्षीय बताते हुए विरोध जताया। बृहस्पतिवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता से मिलकर निलंबन को वापस लिए जाने की मांग की। विद्युत वितरण मंडल एक के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर का निरीक्षण किया था। इस दौरान उपकेंद्र पर कई खामियां पाई गईं। राजस्व वसूली की प्रगति बेहद खराब मिली।
Trending Videos

अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता रविचंद्र को आख्या सौंपी थी। इसी आरोप पर अवर अभियंता दयानंद शाह को निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी पर जेई संगठन के पदाधिकारियों में नाराजगी है। जोनल अध्यक्ष विनय कुमार रावत, प्रवीण कुमार पांडे, जय प्रकाश, रवि गौतम, उमेश कुमार यादव, चंद्रशेखर दुबे, श्यामू कुशवाहा, मुलायम कुमार यादव, हेमंत मिश्रा, बृजेश मौर्य, यादवेंद्र यादव, चंद्रशेखर दुबे, सौरभ यादव, चंद्रेश पटेल, अमन सिंह, विनोद कुमार, शिव केसरी, रंजन कुमार ने कहा कि दयानंद शाह के विरुद्ध की गई निलंबन कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। सभी ने निष्पक्ष एवं संयुक्त जांच कराने, संबंधित अधिकारी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed