सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Waiting for the water to drip from the taps

Raebareli News: टोंटियों से पानी टपकने का इंतजार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the water to drip from the taps
बरहुवा गांव ​स्थित अधूरी पड़ी निर्माणाधीन पानी की टंकी। - फोटो : बरहुवा गांव ​स्थित अधूरी पड़ी निर्माणाधीन पानी की टंकी।
विज्ञापन
महराजगंज। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल लगाने का सपना पूरा होना नहीं दिख रहा है। कहीं टंकी अधूरी है, तो कहीं पाइप लाइन ध्वस्त हैं। ग्रामीणों को घरों के सामने लगाई गई टोटियों से पानी टपकने का इंतजार है। ऐसे में लोगों को हैंडपंपों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है।
Trending Videos

53 ग्राम पंचायतों में अधिकांश स्थानों पर टंकी का कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जहां काम पूरा हो चुका है, वहां पाइप लाइन ध्वस्त है। बरहुवां ग्राम प्रधान सीता तिवारी ने बताया कि गांव में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन तो बिछाई जा चुकी है। दो वर्ष से बनाई जा रही पानी की टंकी अभी भी अधूरी है। उन्होंने कई बार योजना पूरी करने की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेथू ग्राम प्रधान सुनीता साहू ने बताया कि जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन एक साल पहले डाली गई। टंकी अभी तक नहीं बनी। यह स्थिति जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को बाधित कर रही है। ग्रामीण रामकुमार, शिवचरन, बिंदादीन ने बताया कि अधूरी परियोजनाओं के कारण उन्हें दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गर्मियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। फ्लोराइड युक्त पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिससे कई बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। अवर अभियंता शफीकुर्रहमान ने बताया कि योजना 2028 तक पूरा होना है। बजट की कमी के चलते काम धीमा है। बजट आने पर काम में तेजी आएगी। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed