{"_id":"69c58cc80916c5fbe4007539","slug":"crowds-gathered-at-the-pumps-no-petrol-notices-were-pasted-and-there-was-jostling-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153934-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पंपों पर उमड़ी भीड़, नो पेट्रोल का नोटिस चस्पा, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पंपों पर उमड़ी भीड़, नो पेट्रोल का नोटिस चस्पा, धक्का-मुक्की
विज्ञापन
सलोन कस्बा स्थित पेट्रोलपंप में गाड़ी में तेल लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : सलोन कस्बा स्थित पेट्रोलपंप में गाड़ी में तेल लेने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। रसोई गैस के बाद बृहस्पतिवार को जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। इससे जिले के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। कई पंप संचालकों ने नो पेट्रोल की नोटिस चस्पा कर दी। दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर बाइक व चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस बुलानी पड़ी। सलोन में एक पंप पर तो पेट्रोल के लिए लोगों में धक्का-मुक्की तक हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने कई पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी।
खाड़ी में बढ़े युद्ध का असर दिखने लगा है। रसोई गैस के लिए एजेंसियों में लंबी लाइन रोज लग रही है। बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते दोपहर बाद बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें पेट्रोल पंपों पर लग गईं। कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि संचालकों को ईंधन नहीं है के नोटिस चस्पा करने पड़े। कुछ स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे के कारण पंपों पर काम करने वाले कर्मचारी भी इधर-उधर चले गए।
शहर के सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, कचहरी सड़क, जेल सड़क सहित शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, डीएसओ उबैदुर्रहमान सहित अन्य अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को पर्याप्त ईंधन होने की जानकारी देते हुए अफवाहों से बचने की सलाह दी। घरों में डीजल पेट्रोल स्टॉक न करने की सलाह भी दी गई।
ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर रही अफरातफरी
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की अफवाह का असर दिखा। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के अरखा फ्यूल्स, सुख समृद्धि पेट्रोल पंप, कात्यायनी, शहीद राजेंद्र यादव फिलिंग स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ गई। वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ ही डिब्बों में पेट्रोल व डीजल भरवाने का प्रयास किया। संचालकों ने डिब्बों में ईंधन देने से इन्कार कर दिया। इससे लोगों ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि ईंधन की कमी नहीं है। लोग अफवाहों से बचें। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, सुबह पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के बाद पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग गई। इस बीच कुछ पेट्रोल पंप बंद भी हो गए।
कस्बे के सलोन सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल खत्म होने पर लोग बैरंग लौटे। रमा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोग धक्का-मुक्की की। हलोर प्रतिनिधि के अनुसार, नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल को लेकर अफरातफरी रही। किसान भानू सिंह, रामप्रकाश, श्याम बहादुर आदि ने पेट्रोल व डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। नसीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार, पेट्रोल के लिए दिनभर पंपों पर भीड़ रही। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई। सलोन एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि अफवाह के चक्कर में लोग न आएं। ईंधन की कमी नहीं है।
जिले में पर्याप्त ईंधन, अफवाहों से बचें: एडीएम
अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ व वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। जिले में ईंधन और गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लोग अफवाहों से बचें। अधिकारी भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमाखोरी, कालाबाजारी व अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी की जा रही है। यदि कहीं पर भी ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos