{"_id":"69dbf21ccabd10d51c040c49","slug":"ticket-vending-machines-closed-counters-crowded-raebareli-news-c-101-1-slko1034-155293-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टिकट वेंडिंग मशीनें बंद, काउंटर पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टिकट वेंडिंग मशीनें बंद, काउंटर पर भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन में खिड़की पर टिकट लेने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगवाई गई आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) बेमकसद साबित हो रही हैं। दोनों मशीनें पांच महीने से बंद हैं। इन्हें चलाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती है।
ज्यादातर समय सिर्फ एक टिकट काउंटर ही खुलता है। इस पर भी यात्रियों की भीड़ रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है, जब ट्रेनें आ चुकी होती हैं। रविवार को सुबह कुछ ऐसा माहौल बना कि ट्रेन आकर खड़ी थी और टिकट लेने वालों की लाइन लगी थी। ऐसे में यात्रियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
रेलवे स्टेशन से रोजाना औसतन 35 यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 25 हजार है। सुबह और शाम को ट्रेनों की संख्या ज्यादा रहती है। इसलिए यात्रियों की भीड़ भी अधिक होती है। ऐसे में टिकट लेने के लिए काउंटर पर लाइन लगी नजर आती है। यात्रियों को टिकट लेने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए तीन एटीवीएम की व्यवस्था कराई गई थी, जिनमें बमुश्किल दो एटीवीएम ही चल पाती थी।
कुछ समय बाद सिर्फ एक ही एटीवीएम संचालित होने लगी। पिछले पांच महीने से एक भी एटीवीएम नहीं चल रही है। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला ने कहा कि भीड़ अधिक होने पर दो काउंटर चलाए जाते हैं। एटीवीएम संचालन भी जल्द शुरू कराएंगे।
चार टिकट काउंटर पर एक ही खुलने से दिक्कत
टिकट काउंटर तो चार बने हैं, लेकिन सिर्फ एक ही खुलता है। इससे मुश्किल और बढ़ जाती है। सिर्फ एक काउंटर पर टिकट बनवाने के लिए लगी लाइन में खड़े यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन आने वाली होती है या फिर प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है तो यात्रियों को इस बात का डर बना रहता है कि कहीं गाड़ी छूट न जाए। ऐसे में जल्दी टिकट बनवाने के लिए धक्कामुक्की और मारामारी की नौबत आ जाती है।
Trending Videos