फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Today, married women will gaze at the moon and pray for the longevity of their marital bond.

Raebareli News: सुहागिनें आज चांद का दीदार कर मांगेंगी अखंड सुहाग

Thu, 29 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Today, married women will gaze at the moon and pray for the longevity of their marital bond.
रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 
रायबरेली। करवा चौथ के व्रत को लेकर विवाहित महिलाओं में उत्साह है। बृहस्पतिवार को महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। रात में चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। पर्व को लेकर नवविवाहिताओं में भी खास उत्साह है। बुधवार को शहर के बाजारों में महिलाओं ने नए परिधान, शृंगार के सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की। मेहंदी रचाने से लेकर करवा, सींक और पूजा के कैलेंडर खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने पर्व की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसी ने हाथों में मेहंदी रचाई तो किसी ने आभूषण खरीदे। साड़ियों और अन्य परिधानों की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। वहीं, पति भी पत्नी को उपहार देने की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय के बाद से निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं और इसके बाद व्रत खोलती हैं। पूजा में भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा की आराधना की जाती है। महिलाएं छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर घंटाघर, कैपरगंज, सुपर मार्केट और डिग्री कॉलेज चौराहे समेत शहर के अन्य बाजारों में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं ने करवा, सींक, पूजा के कैलेंडर और चावल का आटा खरीदा। बाजार में कुम्हारों के बनाए मिट्टी के करवा महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। चांदी के करवा भी बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन मिट्टी के करवा महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त
सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी पं. अक्षत तिवारी ने बताया कि करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त 29 अक्तूबर को शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक है। चंद्रमा के दर्शन रात 8:06 बजे होने की संभावना है।

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

रायबरेली में शहर के सुपर मार्केट स्थित दुकान से करवाचौथ की पूजा के लिए चलनी खरीदती महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed