{"_id":"69d40ed5a7b5ea1233068a72","slug":"two-farmers-died-in-road-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-154823-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसों में दो किसानों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में बेकाबू वाहनों की चपेट में आने से दो किसानों की जान चली गई। इन घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक पहला हादसा बछरावां में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। उन्नाव के मौरावां निवासी किसान रामसागर (50) दोपहर करीब 12 बजे बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरते ही लखनऊ की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हेलमेट पहनने के बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
दूसरी घटना जगतपुर-सलोन मार्ग पर हुई, जहां पूरबगांव निवासी किसान अजय बहादुर सिंह (55) तड़के चार बजे टहलने निकले थे। पंडित पुरवा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद से उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी के अनुसार, तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कार की टक्कर से सिपाही घायल
सतांंव। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अहमदपुर गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में क्यूआरटी में तैनात सिपाही पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सिपाही पंकज रविवार को रायबरेली से ड्यूटी कर बाइक द्वारा सरेनी थाने जा रहे थे। अहमदपुर के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हेलमेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई, हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos