फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman murdered and her body dumped by the roadside

Raebareli News: महिला की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका

Mon, 19 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and her body dumped by the roadside
जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया मजरे हरदी टीकर गांव में महिला का शव मिलने के बाद गमगीन परिव
रायबरेली। जगतपुर के छोटी टिकरिया गांव निवासी रीता (37) की शनिवार रात हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। रविवार सुबह महिला का शव मिलने पर वारदात की जानकारी हुई। महिला के सिर के पीछे तीन चोट के निशान थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी रीता पत्नी मनोज कुमार दो बच्चों के साथ घर में रहती थीं। पति मनोज पंजाब में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इस समय वह पंजाब में हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10 बजे घर पर बच्चों को छोड़कर रीता नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन


बेटे मस्तराम (12), विभा (7) ने खोजबीन की, लेकिन रीता का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर कच्ची सड़क पर रीता का शव मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जगतपुर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार महिला के सिर के पीछे किसी धारदार हथियार से दो से तीन बार वार कर रीता की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास मोबाइल और कुछ दूरी पर रीता की एक चप्पल पड़ी थी। पुलिस ने मोबाइल व चप्पल को कब्जे में ले लिया। कहा जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में रीता की हत्या की गई है। सूत्रों का दावा है कि रीता किसी से मिलने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। रीता की हत्या की सूचना पर पति पंजाब से घर के लिए निकल पड़े हैं। पुलिस गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जम्मू कश्मीर में रीता व मनोज के बीच हुई थी दोस्ती
मृतक रीता मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। उनके माता-पिता जम्मू कश्मीर में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान रीता की मुलाकात मनोज से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। परिजनों के अनुसार, मनोज कुमार करीब 17 वर्ष पहले पत्नी रीता के साथ जम्मू-कश्मीर से अपने पैतृक गांव छोटी टिकरिया आए थे।

पुलिस के अनुसार साल 2024 में रीता गांव के ही एक युवक के साथ रहने लगी थी। बाद में साल 2025 में रीता फिर से पति मनोज के साथ आकर रहने लगी थी। करीब एक सप्ताह पहले ही मनोज पंजाब गए थे। सूत्रों का दावा है कि रीता की हत्या में पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में लिया है। बच्चे मां की हत्या से गमगीन हैं।


छोटी टिकरिया गांव की रीता की हत्या के मामले की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में घटना की बात सामने आई है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल को कब्जे में लेकर काॅल डिटेल से पता लगाया जा रहा है कि रात में किसी ने रीता को फोन कर बुलाया तो नहीं था।
- गिरजाशंकर त्रिपाठी, सीओ डलमऊ

जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया मजरे हरदी टीकर गांव में महिला का शव मिलने के बाद गमगीन परिव

जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया मजरे हरदी टीकर गांव में महिला का शव मिलने के बाद गमगीन परिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed