{"_id":"6ab435a93767369daf0ec1ea","slug":"delhi-company-accused-of-fraud-case-registered-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180750-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दिल्ली की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दिल्ली की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। दिल्ली की डीएलआर इंडस्ट्रीज पर नई लेवलिंग मशीन देने के नाम पर 9.21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कंपनी ने पुरानी मशीन भेजी, जो बताई गई क्षमता के मुताबिक नहीं चली।
रसूलपुर निवासी इरफान ने नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच कंपनी को ऑनलाइन 9.21 लाख रुपये का भुगतान किया था। तीन अप्रैल 2025 को उनके कारखाने पर भेजी गई मशीन पुरानी निकली। इसका उत्पादन भी 90-120 बीपीएम के बजाय केवल 30 बीपीएम रहा। इरफान ने नई मशीन या रकम वापस मांगी, पर कंपनी ने इन्कार कर दिया।
10 जून 2026 को फोन पर रकम लौटाने से मना करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इरफान ने 17 जून को कानूनी नोटिस और तीन जुलाई को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर डीएलआर इंडस्ट्रीज के मालिक लाल बहादुर और एक अन्य युवक इंद्रजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद