{"_id":"6ab435cf418db9e5a706c1cb","slug":"striker-flokan-defeated-al-nassr-club-4-0-rampur-news-c-282-1-smbd1026-180731-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्ट्राइकर फ्लोकन ने अलनसर क्लब को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्ट्राइकर फ्लोकन ने अलनसर क्लब को 4-0 से हराया
Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
टांडा। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही यंगमैन फुटबाल लीग में बुधवार को स्ट्राइकर फ्लोकन क्लब ने अलनसर क्लब को 4-0 से शिकस्त दी। मुकाबले में स्ट्राइकर फ्लोकन के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। मुस्तकीम और शादान ने दो-दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच शुरू होते ही स्ट्राइकर फ्लोकन ने अलनसर के डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 10वें मिनट में सेंटर फॉरवर्ड मुस्तकीम ने गोल कर टीम का खाता खोला। 25वें मिनट में मुस्तकीम ने दूसरा गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी। लगातार हमलों से अलनसर के खिलाड़ी दबाव में नजर आए और पहले हाफ की समाप्ति तक स्ट्राइकर फ्लोकन ने 2-0 की बढ़त कायम रखी।
दूसरे हाफ में भी स्ट्राइकर फ्लोकन का आक्रामक खेल जारी रहा। 34वें मिनट में शादान ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। 55वें मिनट में शादान ने एक और गोल दागकर अलनसर की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आखिरी सीटी तक अलनसर कोई गोल नहीं कर सका और स्ट्राइकर फ्लोकन ने 4-0 से मुकाबला जीतकर दो अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन
मैच में रेफरी की भूमिका राहत अली ने निभाई। लाइनमैन ताहिर बफन और शहाबुद्दीन रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सगीर गुड्डू ने संभाली। कमेंट्री सईद सागर और अब्दुल रज्जाक ने की।
इस दौरान आयोजक उबैस प्रिंस, शाहबुद्दीन, जुबैर आलम, राहत अली, ताहिर बफन, शाहरुख कुरैशी, जावेद मिकरानी, ओसामा, रिजवान कुरैशी, महफूज मुन्ना, इकबाल अज्जु, मास्टर इकराम, सुहेल, यासीन आदि मौजूद रहे।