फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Prioritize your health before politics, Naqvi advises Samajwadi Party leader Azam Khan

Rampur: सियासत से पहले सेहत की करें चिंता, नकवी ने सपा नेता आजम खां को दी सलाह

Wed, 24 Sep 2025 07:25 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 07:25 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिना नाम लिए सपा नेता आजम खां पर तंज कसा। कहा कि उन्हें सियासत से पहले सेहत की चिंता करनी चाहिए। आई लव यू मोहम्मद विवाद पर उन्होंने कहा कि विवाद आस्था पर नहीं बल्कि प्रदर्शन के पाखंड पर है।

विज्ञापन
Rampur: Prioritize your health before politics, Naqvi advises Samajwadi Party leader Azam Khan
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को बिना नाम लेकर सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सियासत से पहले अपनी सेहत की चिंता करनी चाहिए। नकवी ने कहा कि वैसे तो आजकल किसका  सियासी सफर कब किधर का हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


जहां तक उनका सवाल है समाजवादी वसूल के साथ उनका सियासी वजूद जुड़ा है। यह उन पर निर्भर करता है कि वह कौन सा राजनीतिक फैसला करते हैं।  इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। आई लव यू मोहम्मद विवाद पर पूछे गए सवाल पर नकवी ने साफ कहा कि इस पर विवाद नहीं है। विवाद तो प्रदर्शन के पाखंड पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुल्क मेरी अस्मिता है और मुसलमान होने के नाते मोहम्मद साहब मेरी आस्था हैं। आई लव यू माय मुल्क, आई लव यू माय मोहम्मद। नकवी ने आगे कहा कि यह आस्था और अस्मिता का प्रश्न है। आस्था और अस्मिता की ताकत को अराजकता की आफत नहीं बनने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के प्रदर्शन के जरिए आस्था और अस्मिता को उद्दंडता और अराजकता का बंधक बनाने की कोशिश से बाज आना चाहिए। इससे पहले  नकवी दोपहर बाद रामपुर पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने उनका  स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, राकेश मिश्रा, महासिंह राजपूत, टेकचंद गंगवार, पंकज लोधी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed