{"_id":"6ade5dc086f8495fb2058834","slug":"after-striking-a-land-deal-the-owner-executed-a-sale-deed-in-favor-of-his-nephews-a-case-has-been-registered-against-three-individuals-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183369-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जमीन का सौदा करने के बाद भतीजों के नाम किया बैनामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जमीन का सौदा करने के बाद भतीजों के नाम किया बैनामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव अहरो जदीद में जमीन के सौदे में धोखाधड़ी के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम अहरो निवासी बृजपाल सिंह और रवि बाबू ने खजुरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम अहरो जदीद निवासी पूरन कृषि भूमि खसरा संख्या 297, रकबा 0.1580 हेक्टेयर और लगान 7.80 रुपये के भूमिधर काश्तकार व खातेदार हैं।
आरोप है कि पूरन ने अपनी इस भूमि को आठ लाख रुपये में बेचने का सौदा उनसे किया था। इसके लिए दो लाख रुपये बयाना लेकर 17 अगस्त 2026 को पंजीकृत इकरारनामा कराया गया था, जो उपनिबंधक कार्यालय में दर्ज है।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बावजूद पूरन ने तीन सितंबर को उक्त भूमि का बैनामा अपने भतीजों अमित कुमार और दीपेश मौर्य निवासी ग्राम अहरो के नाम कर दिया। बृजपाल सिंह और रवि बाबू ने इसे अपने साथ धोखाधड़ी बताया है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।