{"_id":"6aaaf92b0891605313066773","slug":"the-accused-who-jumped-off-the-nauchandi-express-after-snatching-a-mobile-phone-was-caught-within-24-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1001-180219-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नौचंदी एक्सप्रेस में मोबाइल फोन छीनकर कूदे आरोपी को 24 घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नौचंदी एक्सप्रेस में मोबाइल फोन छीनकर कूदे आरोपी को 24 घंटे में दबोचा
Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नौचंदी एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन से कूदकर फरार हुए आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से यात्री से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
15 सितंबर को प्रयागराज के कौवा बरांव निवासी सर्वेश कुमार पटेल नौचंदी एक्सप्रेस के कोच एस-2 की सीट संख्या 15 पर मुरादाबाद से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन रात करीब साढ़े 12 बजे रामपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच रही थी।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति यात्री के पास आया और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ट्रेन से कूद गया। घटना के संबंध में यात्री की तहरीर पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी शहजाद नगर के करन (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बुधवार को रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मुरादाबाद की ओर अंतिम छोर पर बने साइन बोर्ड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष ईश्वर चंद, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार तथा आरपीएफ पोस्ट रामपुर के कांस्टेबल जोगेंद्र और विशेष कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।