सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two sisters caught in compromising position in hotel, uproar

Rampur News: दो बहनों को होटल से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two sisters caught in compromising position in hotel, uproar
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र की बीपी कॉलोनी स्थित एक होटल में दो बहनों को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों बहनों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया है।
Trending Videos


कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने होटल से दोनों बहनों और एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगी बहनें हैं और युवक दूसरे समुदाय का है। परिजनों को थाने बुला लिया गया। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी आरोपी युवक महफूज का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, जहां उनकी काउंसलिंग के बाद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सीडब्लूसी ने दोनों नाबालिगों को परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बताया कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed