फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A surge of devotion at the sacred shrine; pilgrims waited in line for hours to seek the Goddess's blessings.

Saharanpur News: सिद्धपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों लाइन में लग किए मां के दर्शन

Mon, 26 Oct 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at the sacred shrine; pilgrims waited in line for hours to seek the Goddess's blessings.
- त्रयोदशी की रात्रि में पूरी रात खुले रहे सिद्धपीठ के कपाट
विज्ञापन


-शिवालिक पहाड़ियों एवं निचले क्षेत्र में हवा एवं बारिश के चलते रात में रोके श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र चतुर्दशी पर्व पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसको संभालने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेला परिक्षेत्र में सभी पार्किंग वाहनों से भर जाने के बाद नागलमाफी में वाहनों को रोकना पड़ा। इसके चलते श्रद्धालुओं को दो किमी पैदल चलना पड़ा। रात में शिवालिक पहाड़ियों के बारिश एवं नदी में पानी आने की आशंका के चलते रात तीन बजे श्रद्धालुओं को भूरादेव पर रोक दिया गया। बाद में मौसम सही होने पर श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों को जाने दिया गया।

शनिवार त्रयोदशी को मंदिर के कपाट पूरी रात खुले रहे। इसके बावजूद साप्ताहिक अवकाश के चलते रविवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं को ऐसी भीड़ उमड़ी कि सुबह 6 बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर के बरामदे और कई चक्करों में बनी पूरी बैरिकेडिंग को पार कर गई थी। मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी मनौती के अनुसार काफी संख्या में श्रद्धालु भूरादेव एवं उससे बहुत दूर पीछे से लेटकर आ रहे थे। निकास एवं वीआईपी द्वार पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही परंतु ऐसे स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात होने के चलते व्यवस्था बनी रही। यही हालात भूरादेव पर भी बने रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक चारों पार्किंग वाहनों से भर गईं थीं। भीड़ दोपहर में भी कम नहीं हुई थी। श्रद्धालुओं का सिद्धपीठ में आना लगा रहा। वहीं रात में शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में आई बारिश से नदी में पानी आने की संभावना के चलते एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ शशिप्रकाश शर्मा, मेला इंचार्ज अविनाश गौतम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामकुमार गौतम ने मेला स्थल पर ही मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed