सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An auto parts dealer committed suicide by hanging himself; his body was found hanging in his shop.

Saharanpur News: ऑटो पार्ट्स व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान, दुकान में लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
An auto parts dealer committed suicide by hanging himself; his body was found hanging in his shop.
फाइल फोटो-सरदार प्रीतम सिंह जुनेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी व्यापारी प्रीतम सिंह (52) ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था, जिसे लेकर कोई विवाद चल रहा था।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रीतम सिंह अंबाला रोड पर बैटरी और ऑटो पार्ट्स की दुकान करते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम प्रीतम घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने और फोन का जवाब नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर आधा बंद था। अंदर प्रीतम सिंह फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आत्महत्या के कारणों जांच करने में जुट गई है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली गई है। पुलिस की जांच में व्यापारी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोई तहरीर नहीं दी गई। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार में 60 गज का मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री वर्ष 2020 हो गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था, जिसकी वजह से प्रतीम सिंह परेशान थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की है। ी

फाइल फोटो-सरदार प्रीतम सिंह जुनेजा

फाइल फोटो-सरदार प्रीतम सिंह जुनेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed