सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relatives accused the hospital staff of misbehavior, leading to a commotion.

Saharanpur News: तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Relatives accused the hospital staff of misbehavior, leading to a commotion.
विज्ञापन
सहारनपुर। इलाज में लापरवाही, रुपये मांगने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात एसबीडी जिला अस्पताल में तीमारदारों ने हंगामा किया। स्टाफ पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। तीमारदार बच्चे को लेकर इधर-उधर दौड़ते रहे।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर मई खुर्द निवासी मैनुद्दीन शुक्रवार रात करीब नौ बजे पत्नी के साथ बच्चे को लेकर एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में पहुंचे। यहां से बच्चा वार्ड में भेज दिया है। आरोप है कि बच्चे के हाथ में कई बार डि्रप लगाने की कोशिश की। आरोप है कि नस नहीं मिलने पर वापस भेज दिया है। आरोप लगाया कि स्टाफ ने अभद्रता करते हुए इलाज के नाम पर रुपये मांगे गए। इसके बाद तीमारदार बच्चे को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। काफी देर तक तीमारदार बच्चे को लेकर इमरजेंसी के बाहर बैठे रहे। आरोप यह भी लगाया कि स्टाफ ने तीमारदार के साथ मारपीट की। उधर, जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अस्पताल में निशुल्क इलाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed