{"_id":"697e55b1f4f198df60076cc7","slug":"theft-consumers-were-not-showing-any-interest-in-the-electricity-bill-relief-scheme-either-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-168370-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली बिल राहत योजना में भी रुचि नहीं दिखा रहे थेफ्ट उपभाेक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली बिल राहत योजना में भी रुचि नहीं दिखा रहे थेफ्ट उपभाेक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण शनिवार को समाप्त हो गया। योजना के तहत चोरी के मामलों में उपभोक्ता बकाया को जमा करने में रुचि नहीं ले रहे है। अभी तक मात्र छह करोड़ रुपये का ही राजस्व प्राप्त हुआ है।
जिले में 28,797 उपभोक्ताओं पर चोरी के मामलों में करीब 178 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें से सबसे अधिक मामले देवबंद में 5,837 हैं। उपभोक्ताओं पर 16.02 करोड़ रुपये बकाया है। यहां पर 1,427 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर सवा करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसी तरह लंबे समय से बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1.57 लाख है। इन पर करीब 422 करोड़ रुपये विद्युत निगम के बकाया हैं। बिजली बिल राहत योजना के तहत करीब 75 हजार उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है।
इससे विद्युत निगम को करीब 98 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। एक फरवरी से बिजली बिल राहत योजना का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसमें छूट 20 फीसदी की जगह 15 फीसदी मिलेगी। बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाने में सहारनपुर दूसरे नंबर है। योजना के तहत मेरठ क्षेत्र प्रथम में 4,056, मेरठ क्षेत्र द्वितीय में 55,975, गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम 1,868, गाजियाबाद क्षेत्र द्वितीय में 22,290, गाजियाबाद क्षेत्र तृतीय में 1,744, बुलंदशहर क्षेत्र में 82,546, मुजफ्फरनगर क्षेत्र में 67,166, नोएडा क्षेत्र में 21,294, मुरादाबाद क्षेत्र में 1,24,725 एवं गजरौला क्षेत्र में 99,403 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। योजना 28 फरवरी तक जारी रहेगी।
Trending Videos