सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BAMS student dies, murder alleged due to ragging, FIR registered against nine people.

Saharanpur News: बीएएमएस छात्र की मौत, रैगिंग कर हत्या का आरोप, नौ पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
BAMS student dies, murder alleged due to ragging, FIR registered against nine people.
शाकंभरी देवी-सुंदरपुर मार्ग पर सड़क पर बैठ कर जाम लगाते मृतक छात्र के परिजन। श्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव स्थित गुरु द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र एवं दिल्ली निवासी विशाल गौतम (26) की रविवार रात लालो नदी पुल पर वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में उनके बेटे की रैगिंग की जा रही थी। यह हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर धरना दिया। पुलिस ने कॉलेज मालिक, शिक्षक, वार्डन समेत छह छात्रों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और साजिश रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

बुद्ध विहार फेस-वन नई दिल्ली निवासी पटे बहादुर ने बताया कि उन्होंने बेटे विशाल का एडमिशन दिसंबर 2025 में कराया था, जो कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। आरोप लगाया कि तभी से सीनियर छात्र उसकी रैगिंग कर रहे थे। रविवार रात विशाल को दो छात्र बाइक पर अपने साथ जबरन कॉलेज से बाहर ले गए। वहां सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर उसकी हत्या कर सड़क हादसा दिखाया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर पर वह लोग रात में ही दिल्ली से अस्पताल पहुंचे। वहां उन्हें कॉलेज प्रबंधन द्वारा लगातार गुमराह किया जाता रहा। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर कॉलेज के मालिक, अध्यापक, वार्डन मोनू समेत छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
परिजनों ने सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ कॉलेज पर धरना दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कॉलेज में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ से भी मारपीट की। सीओ बेहट एसएन वैभव पांडे ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। विशाल के बड़े भाई अरुण गौतम दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर हैं।
------
-- गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
मंगलवार को मृतक के परिजनों ने सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर काॅलेज मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने दो दिन में गिरफ्तारी का भरोसा देकर किसी तरह परिजनों को सड़क से उठाया। इसके बाद वह सहारनपुर से शव लेकर दिल्ली चले गए। उधर, इस संबंध में कॉलेज से संपर्क किया गया तो चेयरमैन अरुण पांडे और प्राचार्य का मोबाइल भी स्विच ऑफ आता रहा।
------
-- वर्जन
विशाल की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

- सागर जैन, एसपी देहात
----------
रैगिंग का मामला जानकारी में नहीं है। अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- प्रो. वाई विमला, कुलपति मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय

शाकंभरी देवी-सुंदरपुर मार्ग पर सड़क पर बैठ कर जाम लगाते मृतक छात्र के परिजन। श्रोत ग्रामीण

शाकंभरी देवी-सुंदरपुर मार्ग पर सड़क पर बैठ कर जाम लगाते मृतक छात्र के परिजन। श्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed