सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despair lingered in hands adorned with henna; the bond was severed before the farewell.

Saharanpur News: मेहंदी लगे हाथों में रह गई मायूसी, रुखसती से पहले टूटा रिश्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Despair lingered in hands adorned with henna; the bond was severed before the farewell.
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। हाथों में मेहंदी और आंखों में नए जीवन के सपने सजाए बैठी एक युवती की खुशियां उस समय बिखर गईं, जब रुखसती से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे ने उसे तलाक दे दिया, जिस घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम जैसा माहौल बन गया। यह पूरा घटनाक्रम युवती के पूर्व प्रेमी के कारण हुआ, जिसने बरात लेकर आने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी थी।
Trending Videos

मामला नगर के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। युवती का करीब आठ माह पूर्व उसकी मौसी के बेटे से निकाह हुआ था। मंगलवार को रुखसती की रस्म के लिए दूल्हा पक्ष को बरात लेकर पहुंचना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और युवती दुल्हन के लिबास में सजी बैठी थी। इसी बीच दूल्हा अचानक वहां पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर निकाह समाप्त कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती पिछले करीब पांच वर्षों से एक अन्य युवक के संपर्क में थी। आरोपी ने उससे शादी का वादा भी किया था। इसी दौरान परिवार ने युवती का रिश्ता तय कर उसका निकाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुखसती से पहले प्रेमी ने दूल्हे को फोन कर युवती से अपने संबंधों की जानकारी दी और बरात लाने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि इसी दबाव के चलते दूल्हे ने तलाक देने का फैसला लिया। घटना के बाद युवती और उसका परिवार सदमे में है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed