{"_id":"6a57e7e9631c8978b90b91eb","slug":"dispute-over-collectorate-bar-association-elections-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-179684-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रार
Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार को बार सभागार में बुलाई गई बैठक में वर्तमान अध्यक्ष और महासचिव ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाते हुए पद से हटा दिया। वहीं एल्डर्स कमेटी ने इसी महीने में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की।
दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव सरोत्तन सिंह ने बताया कि सभागार में एसोसिएशन की आम सभा बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव संजीव कुमार ने की।
बताया की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह द्वारा बायलॉज के विपरीत आम सभा बुलाने का पत्र करने व पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अमर्यादित व्यवहार करने, संस्था के संविधान के विपरीत कार्य करने पर अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा आम सभा में पारित बहुमत के अनुसार अति शीघ्र चुनाव घोषित कर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर एल्डर्स कमेटी ने भी सभागार में बैठक की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपाल सिंह ने बताया कि पूर्व एजेंडे के अनुसार बार की आम सभा की बैठक हुई। कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन जुलाई 2026 को समाप्त हो गया है। ऐसे में कार्यकारिणी को कोई अधिकार प्रशासनिक व वित्त नहीं है।
वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन से संबंधित सभी अधिकारी एल्डर्स कमेटी को दिए गए हैं। साथ ही वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी भी कमेटी के पास रहेगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एल्डर्स कमेटी ही वर्ष 2026-27 में इसी माह में चुनाव और नई कार्यकारिणी का गठन कराएगी।