{"_id":"6a31a674fe7a0242fe0b5d10","slug":"duration-of-unreserved-special-examination-trains-extended-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177691-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर-शकूरबस्ती दिल्ली के बीच संचालित अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित अवधि के बाद भी चार-चार अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04427 शकूरबस्ती दिल्ली-सहारनपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 13 से 16 जून तक संचालित की जा रही थी, जो अब 17, 18, 19 और 20 जून को भी चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती दिल्ली अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 18 से 21 जून तक बढ़ाया गया है। विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा कर रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेनों की समय-सारिणी और रखरखाव व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगी। इससे सहारनपुर समेत आसपास के जिलों के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।
-- -- -- --
ट्रेनों की पैंट्री कार में हुई निगरानी
सहारनपुर। ट्रेनों की पैंट्री कार यानी रसोई यान में आग लगने की घटनाओं और लापरवाही को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अंबाला मंडल की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 15 दिन चलने वाले अभियान के दौरान वाणिज्य, मैकेनिकल, विद्युत और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने पैंट्री कार की चेकिंग की। चेकिंग की रिपोर्ट को गूगल शीट पर भरकर दी गई। अक्सर देखा जाता है कि पैंट्री कार के कर्मचारी जल्दी काम निपटाने या आराम के चक्कर में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करते हैं। इस अभियान में मुख्य रूप से गंभीर कमियों और लापरवाहियों की जांच की गई।