सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family members said that one female student and some male students were harassing Vishal.

Saharanpur News: परिजन बोले एक छात्रा और कुछ छात्र कर रहे थे विशाल को परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Family members said that one female student and some male students were harassing Vishal.
विज्ञापन
छुटमलपुर। गुरु द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र विशाल गौतम की मौत के मामले में उसके माता-पिता व भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक छात्रा और कुछ छात्र विशाल को टार्चर कर रहे थे। विशाल की हत्या की गई है। इसमें मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और 2024 बैच के सीनियर छात्र शामिल हैं।
Trending Videos


विशाल के पिता का आरोप है, कि 2024 बैच के लड़के उसके बेटे को खींच कर ले गए और उसकी हत्या कर दी और उन्हें झूठी जानकारी दी गई कि विशाल का एक्सीडेंट हो गया है। यदि विशाल का एक्सीडेंट हुआ है तो पुलिस उन्हें घटनास्थल क्यों नहीं बता रही। बाइक को भी नहीं दिखाया गया। सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाई जा रही है। विशाल के दोस्तों ने उन्हें बताया कि एक छात्रा और कुछ छात्र विशाल को टॉर्चर कर रहे थे। वे जबरन विशाल को लेकर गए और धक्का दे दिया। विशाल को ठीक से बाइक चलानी नहीं आती थी। विशाल के भाई अरुण गौतम ने कहा कि जब वह कॉलेज पहुंचे तो स्टाफ उन्हें जानकारी देने के बजाय उनके साथ मारपीट करने आ गया। विशाल के साथ रैगिंग की जा रही थी। उसके दोस्तों ने बताया कि विशाल को बहुत परेशान किया जा रहा था। एक छात्रा के चक्कर में सीनियर उसके पीछे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल की मां ने कहा कि जब विशाल का एक्सीडेंट हुआ तो उसका फोन क्यों नहीं टूटा। उसका पर्स, मोबाइल सभी सामान एक आरोपी छात्र के पास मिला। उसके चार जोड़ी जूते, कपड़े, जैकेट सभी हॉस्टल में रखे मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस भी हत्या को हादसा बता रही है, जबकि उनके सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं है।
------------


मेडिकल कॉलेज में भी हो चुकी है रैगिंग की घटनाएं

अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी रैगिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। पांच मार्च 2025 को सीनियर बैच 2019 के छात्रों ने हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का प्रयास किया था। सुरक्षा गार्ड से अभद्रता की थी। इसके अलावा प्राचार्य के चालक को भी सीनियर छात्रों ने पिटाई की थी। पांच फरवरी 2023 में सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में जाकर 2022 सत्र के छात्रों के साथ रैगिंग की थी। विरोध करने पर मारपीट हुई थी। शोर मचाने पर रैगिंग करने वाले छात्र भाग निकले थे। तब प्राचार्य ने मामले में जांच बैठाई थी।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed