सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud committed by promising jobs in the corporation; female clerk suspended.

Saharanpur News: निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, महिला लिपिक निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by promising jobs in the corporation; female clerk suspended.
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में नौकरी के नाम पर रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने जांच कराई, जिसके बाद महिला लिपिक सीमा को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि नौकरी लगवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 4.40 लाख रुपये लिए गए।
Trending Videos

शिकायतकर्ता मदन सैनी निवासी मनोहरपुर ने 21 जनवरी को नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया था कि नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात महिला कर्मचारी सीमा ने झांसा दिया था कि नौकरी लगवा देगी। नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 4.40 लाख रुपये भी लिए। शिकायतकर्ता ने प्रार्थना पत्र के साथ शपथ पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, प्रारंभिक साक्ष्य के तौर पर सीमा देवी के खाते में ऑनलाइन भेजी गई धनराशि संबंधी प्रपत्रों की छायाप्रति भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शिकायत के साथ लगाए गए प्रपत्रों के जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में लिपिक के खिलाफ की गई शिकायत सही पाई गई। इसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि ने लिपिक को निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त की ओर से सहायक नगर आयुक्त प्रथम जयप्रकाश यादव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी एक माह के भीतर आरोप पत्र जारी करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed