सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindu organizations staged a protest after the remains of a swamp deer were found.

Saharanpur News: बारहसिंघा के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations staged a protest after the remains of a swamp deer were found.
विज्ञापन
शाकंभरी। शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज में मृत हिरन के अवशेष मिलने पर आक्रोशित हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। मौके पर पहुंची एसडीओ संवेदना चौहान ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
Trending Videos

शाकंभरी रेंज की बड़कला बीट के जंगल में एक हिरन का सिर मिलने की जानकारी खेतों की तरफ काम करने गए ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हरीश कौशिक एवं भाजपा जिला मंत्री अमन कौशिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मृत हिरन के अवशेष लेकर गांव नागल माफी में सड़क किनारे वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर रेंजर सचिन कुमार, कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह एवं चौकी इंचार्ज संजय कुमार मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती जा रही है। अवैध शिकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में वन विभाग विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों निलंबित हुए वनकर्मियों की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध मानी जा रही हैं।
देर शाम वन विभाग की एसडीओ संवेदना चौहान मौके पर पहुंची। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शिकार करने वाले क्षेत्र के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया। धरने पर मनोज चौहान, भाजपा जिला मंत्री योगेश चौहान, जिला संयोजक अनुज सैनी, वासु खटीक, जिला सह मंत्री विशाल, आशीष, नरेंद्र, अभिषेक, रजत आदि मौजूद रहे। उधर रेंजर सचिन कुमार ने बताया कि मृत हिरन के अवशेष का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed