{"_id":"6a57e7ac187bee72ad0492e9","slug":"issues-regarding-fertilizers-and-outstanding-payments-echoed-at-the-farmers-day-event-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-179687-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किसान दिवस में गूंजी खाद, बकाया भुगतान की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किसान दिवस में गूंजी खाद, बकाया भुगतान की समस्याएं
Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विभिन्न किसानों ने समस्याओं को उठाकर उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार और जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी ने खाद की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति और गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी होनी चाहिए। भाकियू मंढ़ार और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण हो। अनुपस्थित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। खाद आदि की बिक्री नियमानुसार समय से हो। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने विभिन्न संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने फार्मर आईडी बनवाने की अपील की। कहा कि भविष्य में बिना आईडी के सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इस दौरान पहल सिंह, सुशील चौधरी, रोहित रूपडी, धर्मवीर, अमित मुखिया, अनुज कश्यप, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।