Meerut: डीएम ने कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण, यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
Meerut Kanwar Yatra 2026: DM Inspects Kanwar Route, Reviews Preparations
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सरधना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सलावा चौक, अटेरना चौकी, सरधना पुल और नानू पुल समेत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कांवड़ मार्ग की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से तैयारियों की जानकारी भी ली।
यह भी पढ़ें: Exclusive: आखिर हत्यारों तक कैसे पहुंच रहे जहरीले सांप? सपेरों ने झाड़ा पल्ला, बोले-हम तो बजा रहे नागिन बैंड
जिलाधिकारी ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखें।
निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थाओं में कमी की संभावना दिखाई दी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।