फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viral Call Recording Allegedly Involving MP Imran Masood, Heated Exchange Over Officer; MP Denies the Matter

सहारनपुर: वायरल हुई सांसद इमरान मसूद की कॉल रिकॉर्डिंग, अधिकारी को लेकर की तल्ख टिप्पणी; बोले- ऐसा कुछ नहीं था

Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
सार

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एक व्यक्ति के बीच बातचीत की कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिकॉर्डिंग में अधिकारी और समझौते को लेकर बहस सुनाई दे रही है, जबकि सांसद ने मामले से इनकार किया है।

विज्ञापन
Viral Call Recording Allegedly Involving MP Imran Masood, Heated Exchange Over Officer; MP Denies the Matter
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। संवाद

विस्तार

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एक अन्य व्यक्ति के बीच फोन पर हुई बातचीत की कथित रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। रिकॉर्डिंग को चौबारे से जुड़े मामले का बताया जा रहा है। इसमें समझौते और एक अधिकारी को लेकर दोनों के बीच तीखी बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि सांसद इमरान मसूद ने इस मामले पर बात करने से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन


समझौते को लेकर बातचीत का दावा
सोशल मीडिया पर प्रसारित रिकॉर्डिंग में फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कारी साहब का भाई बताता है। वह सांसद से समझौते के लिए नहीं आने को लेकर सवाल करता सुनाई देता है।
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग में सांसद की ओर से पहले लड़कों के जेल से बाहर आने की बात कही जाने का दावा है। इसके बाद एक अधिकारी का जिक्र होता है, जिसके बारे में सांसद कहते सुनाई देते हैं कि उसका इलाज करना है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में तल्खी बढ़ने का दावा
प्रसारित रिकॉर्डिंग में दूसरा व्यक्ति सांसद को चेतावनी देता सुनाई देता है कि सरकार बदलने पर उनका भी इलाज हो सकता है। इस पर सांसद की ओर से जवाब में कहा जाता है- "मेरा क्या इलाज होगा।"

बातचीत के दौरान दूसरा व्यक्ति सांसद को अपना प्रतिनिधि बताते हुए गरीब लोगों की बात संसद में उठाने की अपील करता सुनाई देता है। वह सांसद पर गरीब व्यक्ति को दबाने का आरोप भी लगाता है। इसके जवाब में सांसद की ओर से किसी की तरफदारी नहीं करने की बात कही जाती है।

जाति और संख्या तक पहुंची बातचीत
रिकॉर्डिंग में बातचीत आगे बढ़ने पर मामला जाति और संख्या तक पहुंचता सुनाई देता है। हालांकि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

सांसद ने मामले से किया इनकार
इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से बात करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मामले पर बात करने से मना करते हुए कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed