{"_id":"6a32f6ff060b6e1d5d08bcb1","slug":"neet-aspirants-to-pay-half-fare-on-roadways-buses-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-177733-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नीट अभ्यर्थियों का रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नीट अभ्यर्थियों का रोडवेज बसों में लगेगा आधा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह सुविधा 20 जून और 21 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। इससे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद अपने घर लौटने के लिए रियायती किराये का लाभ उठा सकेंगे। यह छूट केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगी, जो यात्रा के दौरान अपना वैध नीट-2026 प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) प्रस्तुत करेंगे। एडमिट कार्ड दिखाने पर रोडवेज बसों में आधे किराये पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए कि पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी परेशानी के किराया छूट का लाभ मिले। इसके अलावा सभी बस अड्डों, पूछताछ केंद्रों और अन्य माध्यमों से इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस सुविधा की जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
-- -- -
नीट परीक्षा के लिए सहारनपुर से चंडीगढ़ तक चलेगी विशेष ट्रेन
सहारनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 21 जून को सहारनपुर-चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 04553 सहारनपुर से सुबह छह बजे रवाना होकर 8:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04554 चंडीगढ़ से शाम 7:30 बजे चलकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए किया जाएगा। रास्ते में यह ट्रेन सरसावा, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, मुस्तफाबाद, बराड़ा, अंबाला कैंट, धूलकोट और दप्पर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी व दो एसएलआर कोच सहित 14 कोच लगाए जाएंगे।