सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Putting up a sign with caste-based words is an attempt to disrupt the atmosphere.

Saharanpur News: जातिसूचक शब्द लिखा बोर्ड लगाने से माहौल बिगाड़ने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Putting up a sign with caste-based words is an attempt to disrupt the atmosphere.
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव पीरमाजरा में सोमवार रात कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्द लिखा बोर्ड लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर बोर्ड हटवाया।
Trending Videos


गांव की आजाद कॉलोनी में एक वर्ग विशेष के लोगों ने जातिसूचक शब्द अंकित बोर्ड लगा दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को न्यायालय के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के बोर्ड से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही बोर्ड को हटा लिया। सीओ प्रथम अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाया गया, जिसके बाद उन्होंने खुद ही बोर्ड हटा लिया। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। बता दें कि दो दिन पूर्व थाना फतेहपुर क्षेत्र में भी जातिसूचक शब्द लिखा बोर्ड लगाए जाने को लेकर हंगामा हो गया था। उस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था और बोर्ड हटवाकर माहौल बिगड़ने से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed