पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A six-year-old child was mauled to death by a pack of dogs

Saharanpur: छह साल के मासूम को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत और गुस्सा

Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 01 Jul 2026 05:46 PM IST
सार

सहारनपुर के हरोड़ा मुस्तकहम गांव में अकदस घर के पास ही एक दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और कुत्तों को भगाया। अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: A six-year-old child was mauled to death by a pack of dogs
अकदस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को हरोड़ा मुस्तकहम गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, हरोड़ा मुस्तकहम गांव निवासी जुबेर का छह वर्षीय बेटा अकदस बुधवार सुबह घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान पांच-छह आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अकदस को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोड़ा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना से दुखी परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
 
विज्ञापन

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
अकदस अपने चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता जुबेर फेरी लगाकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। मासूम बेटे की इस तरह मौत से जुबेर गहरे सदमे में हैं और पूरा परिवार गमगीन है।

ग्रामीणों में बढ़ता आतंक
इस घटना ने हरोड़ा मुस्तकहम और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे आए दिन लोगों पर हमला करते हैं। प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने और ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।
 

ये बोले सीओ
सीओ सदर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई से मना किए जाने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आवारा कुत्तों का आतंक एक गंभीर समस्या है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में सीएम योगी बोले-ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जो देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed