सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: If you want to run a liquor vend then apply, 17 shops are vacant, this is the last date

Saharanpur: शराब का ठेका चलाना चाहते हैं तो कर लें आवेदन, 17 दुकानें खाली, ये है आखिरी तारीख

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले की 17 दुकानों के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन लेना शुरू कर दिया है, जो कि 17 मार्च तक होंगे। इसके बाद 20 मार्च को ई-लॉटरी सिस्टम से आवेदकों का चयन कर लिया जाएगा। घाटे और विवाद सहित अन्य कारणों से पिछले साल नवीनीकरण नहीं हुआ था। 

Saharanpur: If you want to run a liquor vend then apply, 17 shops are vacant, this is the last date
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

घाटे और विवाद सहित अन्य कारणों से जिन 17 शराब दुकानों से आवंटियों ने किनारा कर लिया था। आबकारी विभाग अब फिर से उन पर दांव लगाने जा रहा है। दोबारा इनके आवंटन की तैयारी है। ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा। इसके लिए 17 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। 20 मार्च को ई-लॉटरी खुलेगी।
Trending Videos

 

जनपद में देशी शराब की 180 दुकानें, 124 कंपोजिट शॉप और चार मॉडल शॉप संचालित हैं। एक बार आवंटन के बाद हर साल आवंटियों को अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग से नवीनीकरण किए गए थे। इनमें से 17 आवंटियों ने नवीनीकरण ही नहीं कराया। इनमें देशी शराब की चार दुकानें, कंपोजिट 11 और दो मॉडल शॉप शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि बिक्री न होने के कारण आवंटियों को इन दुकानों से खासा नुकसान हुआ, जिसे देख उन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया। इसके अलावा विवाद भी नवीनीकरण नहीं कराने का कारण बताया जा रहा है। अब विभाग ई-लॉटरी के माध्यम से फिर इनका नए सिर से आवंटन करने जा रहा है। 10 से 17 मार्च तक ई-लॉटरी के लिए आवेदन लिए जाएंगे। फिर 20 मार्च को लॉटरी खुलेगी।

ये भी देखें...
UP: सांसद चंद्रशेखर बोले- गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति कराना सरकार की जिम्मेदारी, दिया ये सुझाव

 

फैक्ट फाइल
- 124 कंपोजिट दुकानें
- 180 देशी शराब की दुकानें
- 04 मॉडल शॉप
- 17 दुकानों का नवीनीकरण होगा
- नई ई-लॉटरी प्रक्रिया
- 10 मार्च से आवेदन चल रहे
- 17 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि
- 18 मार्च को आवेदन पत्रों की जांच
- 20 मार्च को ई-लॉटरी खुलेगी
 

ये बोले अधिकारी
देशी शराब की दुकान, मॉडल शॉप और कंपोजिट की 17 दुकानों का ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ई-लॉटरी के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। 
- एमपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed