{"_id":"69b8669483021048b700a380","slug":"crime-news-saharanpur-news-c-29-1-ktl1001-167139-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, नौ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, नौ यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर गांव तिगाई के सामने पलट गई। हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में उपचार दिलाया गया। गंभीर अवस्था में तीन यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे टूरिस्ट बस देहरादून से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस जब नेशनल हाईवे पर गांव तिगाई के सामने पहुंची तो किसी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा।
बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे खेत में पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ अन्य लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में देहरादून निवासी लता बाला, लाखन सिंह, वैभव, दिल्ली निवासी हर्षिता नेगी, निर्मल कौर, कर्वीडेक, पूजा, ऋषिकेश निवासी धर्मपाल, हरिद्वार निवासी विनीत अग्रवाल घायल हो गए। इसमें गंभीर घायल लता बाला, लाखन सिंह तथा विनीत अग्रवाल को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे को यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से उठवा कर मंडी चौकी में खड़ा कराया। थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नही आई है। चालक हादसे के बाद भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
-- -
Trending Videos