सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Young man dies in tractor-trolley collision, married a year ago, 7 months pregnant wife injured

Saharanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, सात माह की गर्भवती पत्नी घायल, एक साल पहले हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 17 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक में टक्कर लगने पर यमुनानगर के कलानौर निवासी रमेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी व मां घायल हो गईं। वहीं चिलकाना में पदम सिंह की करंट की चपेट में आकर जान चली गई। 

Saharanpur: Young man dies in tractor-trolley collision, married a year ago, 7 months pregnant wife injured
रमेश की फाइल फोटो और दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर नकुड़ रोड पर गांव इस्माईलपुर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हरियाणा के जिला यमुनानगर के कलानौर निवासी रमेश (30) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा तथा मां कांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में चिलकाना के गांव बकारका में पदम सिंह (51) की छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
Trending Videos

रमेश अपनी पत्नी तथा मां के साथ बाइक से गांव हुसैनपुर में दवाई लेने जा रहा था। गांव इस्माईलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर घिसटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। वहां रमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी नेहा सात माह की गर्भवती है। रमेश उसी की दवाई लेने के लिए आया था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-टॉली कब्जे में ले ली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
 

वहीं, चिलकाना के गांव बकारका में सोमवार सुबह दस बजे पदम सिंह अपने मकान की छत पर चल रहे प्लास्टर के कार्य को देखने के लिए ऊपर गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक पदम के बेटे दीपक ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 

पदम सिंह के तीन बेटे हैं जिनमें बड़े की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई स्थानों पर विद्युत लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्युत लाइन को गांव से बाहर शिफ्ट कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed