{"_id":"6afc04d10ef35294dd03ec9d","slug":"saharanpur-man-crossing-road-dies-after-being-hit-by-truck-near-kailashpur-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे इखलाक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ट्रक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे इखलाक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:12 PM IST
सार
सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में कैलाशपुर के पास सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय इखलाक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इखलाक परिवार में अकेले कमाने वाले थे और उनके तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
इखलाक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र में कैलाशपुर के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इखलाक (38) को पुलिस ने पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
मंगलवार को एक ट्रक सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रहा था। ट्रक को मुसव्वर पुत्र हामीद हसन निवासी ग्राम खनपुरा, थाना गागलहेड़ी चला रहा था। कैलाशपुर के पास पहुंचने पर सड़क पार कर रहे इखलाक पुत्र इस्लाम निवासी गप्पन रोड, कैलाशपुर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इखलाक को पीआरवी की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में अकेले कमाने वाले थे इखलाक
इखलाक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह लुधियाना में वेल्डिंग का काम करते थे और इसी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। परिवार में वही अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।