कांवड़ यात्रा में हादसा: सहारनपुर में गंगाजल लेकर लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
सहारनपुर में गंगाजल लेकर बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। भगवानपुर रोड पर नागल अहीर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीछे से आए ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
हादसा भगवानपुर रोड पर नागल अहीर गांव के पास हुआ। संजना अपने बेटे पीयूष के साथ बाइक पर गंगाजल लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर आगे चल रहा था परिवार
संजना के पति रोहित अपने दूसरे बेटे चिराग के साथ दूसरी बाइक पर कुछ दूरी आगे चल रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर रोहित मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल संजना और पीयूष को उपचार के लिए देहरादून के हायर सेंटर ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
देहरादून के हायर सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद संजना और पीयूष को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। कांवड़ यात्रा से लौट रहे परिवार के लिए यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।
मां-बेटे के शव लेकर रादौर रवाना
रोहित ने बताया कि वह ट्रक पर ड्राइवरी का काम करते हैं। मां-बेटे की मौत के बाद वह उनके शव लेकर देहरादून से रादौर जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।