सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Property purchased in 2020, possession not yet received, distressed businessman commits suicide

Saharanpur: मकान खरीदने के बाद भी नहीं मिला कब्जा, परेशान स्पेयर पार्ट्स व्यापारी ने दुकान में ही किया सुसाइड

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सुभाषनर निवासी व्यापारी प्रीतम सिंह ने बसंत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था। जिसे लेकर विवाद चल रहा था और प्रीतम सिंह तनाव में थे। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है। 

Saharanpur: Property purchased in 2020, possession not yet received, distressed businessman commits suicide
सरदार प्रीतम सिंह जुनेजा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी व्यापारी सरदार प्रीतम सिंह जुनेजा (52) ने दुकान के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार कॉलोनी में मकान खरीदा था, जिसे लेकर कोई विवाद चल रहा था।
Trending Videos

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रीतम सिंह अंबाला रोड पर बैटरी और ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान करते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम प्रीतम घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न लौटने और फोन का जवाब नहीं देने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार का एक सदस्य दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर आधा बंद था। अंदर प्रीतम सिंह फंदे पर लटके हुए थे। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आ रहा है कि व्यापारी ने बसंत विहार में 60 गज का मकान खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री वर्ष 2020 हो गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था, जिसकी वजह से प्रीतम सिंह परेशान थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या की है। परिजन भी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
 

ये बोले सीओ
व्यापारी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की हर बिंदु पर जांच चल रही है। आत्महत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 
- अमित श्रीवास्तव, सीओ प्रथम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed