{"_id":"6a50dc3e99304289270e08af","slug":"saharanpur-retired-bank-employee-swindled-out-of-8-lakh-after-being-lured-with-the-promise-of-57-lakh-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 57 लाख रुपये का लालच देकर आठ लाख ठगे, सेवानिवृत्त बैंककर्मी को ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 57 लाख रुपये का लालच देकर आठ लाख ठगे, सेवानिवृत्त बैंककर्मी को ऐसे बनाया शिकार
Fri, 10 Jul 2026 05:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:19 PM IST
सार
कुतुबशेर क्षेत्र में सरबजीतनगर निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार ढलोत्रा से साइबर ठगों ने आठ रुपये ठग लिए। एक लिंक पर क्लिक करते ही उनके व्हॉट्सएप पर कॉल आई। मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दिखाए गए निवेश विज्ञापन का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से आठ लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। ठगों ने पीड़ित को क्वांटम एआई कंपनी में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। बाद में 57.27 लाख रुपये दिलाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सरबजीतनगर निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी राजकुमार ढलोत्रा ने तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो दिखाई दी, जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर क्वांटम एआई कंपनी का प्रचार करते हुए निवेश पर मोटे मुनाफे की बात करते नजर आए। पीड़ित ने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके तुरंत बाद व्हाट्सएप कॉल आई। ठग ने पंजाब नेशनल बैंक के कलावती देवी नामक खाते में 20,998 रुपये निवेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 फरवरी 2026 को यूपीआई के जरिए 20,998 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग ने मेसेज भेजकर बताया कि 66 हजार डॉलर का लाभ हो गया है। 60 हजार डॉलर कनवर्ट कराने पर उन्हें 57.27 लाख रुपये मिलेंगे। पीड़ित ने रकम प्राप्त करने की प्रक्रिया पूछी तो ठगों ने डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर विभिन्न चार्ज बताकर और पैसे जमा कराने शुरू कर दिए।
ठगों ने रिजर्व बैंक और सीबी चार्ज के नाम पर 4,86,795 रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसी दौरान उन्हें ठगी का पता चला। सात जुलाई 2026 को भी विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई।
ठगों ने रिजर्व बैंक और सीबी चार्ज के नाम पर 4,86,795 रुपये की अतिरिक्त मांग की। इसी दौरान उन्हें ठगी का पता चला। सात जुलाई 2026 को भी विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई।
ये बोले एसपी
जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच शुरू हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच शुरू हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी