फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Accident: Car Falls Into Yamuna After Riverbank Collapse, Two Dead, One Injured

Saharanpur: यमुना किनारे ढांग धंसने से कार नदी में गिरी, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 10 Jul 2026 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 PM IST
सार

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान ढांग धंसने से कार नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: Car Falls Into Yamuna After Riverbank Collapse, Two Dead, One Injured
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे पेचिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार रात नदी किनारे खड़ी कार अचानक ढांग (नदी किनारे की मिट्टी) धंसने से यमुना में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
गांव अलीपुरा निवासी लोकेश अपने चाचा कंवरपाल और गांव सरगथल निवासी फैजान के साथ हरियाणा के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव पुवारी में यमुना किनारे चल रहे पेचिंग कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान तेज बहाव के कारण नदी किनारे की ढांग धंस गई और वहां खड़ी उनकी कार सीधे नदी में समा गई।
विज्ञापन


मजदूरों ने निकाले बाहर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल नदी में उतरकर तीनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो की मौत, एक का इलाज जारी
अस्पताल में चिकित्सकों ने कंवरपाल और फैजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोकेश का उपचार जारी है। परिजन दोनों मृतकों के शव बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed