Saharanpur: हाईवे पर खड़े टेंपो में मारी टक्कर, दो पशु व्यापारियों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा मातम
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर मार्ग पर खड़े टेंपो में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो पशु व्यापारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर राज्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो पशु व्यापारियों की मौत हो गई। दोनों व्यापारी सड़क किनारे खड़े टेंपो के पास बैठे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कव्वाल निवासी हसरत और मालू पशु व्यापार का काम करते थे। शुक्रवार को दोनों गांव के ही अरशद के टेंपो में तीन भैंस लेकर गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे।
बताया गया कि खजुरवाला गांव के पास टेंपो के अगले पहिये में पंचर हो गया। इसके बाद चालक अरशद और उसका साथी शौकीन पहिया ठीक कराने के लिए नागल चले गए, जबकि हसरत और मालू सड़क किनारे खड़े टेंपो के पास छाया में बैठ गए।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों व्यापारी टेंपो के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक हसरत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल मालू को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.