{"_id":"69b8658cb297f9349f0a1910","slug":"sir-100-hearing-on-notices-completed-in-rampur-maniharan-99-across-the-district-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-171388-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : रामपुर मनिहारान में नोटिस पर सुनवाई का काम शत-प्रतिशत, जिले में 99 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : रामपुर मनिहारान में नोटिस पर सुनवाई का काम शत-प्रतिशत, जिले में 99 फीसदी
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की सातों विधानसभाओं पर एसआईआर के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई का काम अंतिम चरण में हैं। करीब 99 फीसदी नोटिसों पर सुनवाई हो चुकी है। रामपुर मनिहारान विधानसभा में एसआईआर का कार्य पूरा हो चुका है। बेहट में भी ज्यादा पीछे नहीं है।
जिले की सातों विधानसभाओं पर छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 22.10 लाख मतदाताओं के नाम शामिल थे। इससे पहले अभियान शुरुआत में सातों विधानसभाओं पर 27 अक्तूबर 2025 को मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। इसके बाद चले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद करीब 4.32 लाख वोटरों के नाम सूची से हटाए गए। एएसडी लिस्ट में शामिल और तार्किक त्रुटि वाले 5.16 लाख मतदाताओं को आयोग की ओर से नोटिस जारी किए गए। इन सभी को मार्च के पहले सप्ताह तक नोटिस जारी कर दिए गए। दिए नोटिसों पर 27 मार्च तक सुनवाई जारी रहेगी। जिन नोटिसों पर सुनवाई नहीं हो सकी है।
उनकी संख्या मात्र करीब दस हजार है। रामपुर मनिहारान में 54,200 वोटरों को नोटिस दिए गए। इन सभी पर सुनवाई हो चुकी है। ऐसे ही बेहट विधानसभा में 69,110 वोटरों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से मात्र 495 पर सुनवाई बाकी है। यहां पर 99.28 फीसदी सुनवाई सोमवार दोपहर तक हो चुकी है। सबसे अधिक शेष मतदाता नगर विधानसभा के हैं। यहां पर करीब सात हजार नोटिसों पर सुनवाई बाकी है। अन्य जगहों पर यह संख्या एक हजार से नीचे हैं।
जिले में एसआईआर के तहत नोटिसों पर सुनवाई जारी है। करीब 99 फीसदी सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। जो भी मतदाता सुनवाई से रह गए हैं। वह जल्द से जल्द अपने दस्तावेज जमा कराएं।
- संतोष बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
Trending Videos