{"_id":"6ae256a3f466befbdc039330","slug":"special-trains-will-continue-to-operate-even-after-the-festive-season-four-trains-announced-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186865-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहारों के बाद भी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, चार ट्रेनों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहारों के बाद भी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन, चार ट्रेनों की घोषणा
Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली, छठ पर्व के बाद भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसके लिए रेलवे ने चार और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों का संचालन पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा, जो 13 नवंबर तक चलेगी।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04656-55 लुधियाना से छह नवंबर, नौ और 11 नवंबर को चलेगी। वापसी में सहरसा से आठ नवंबर, 11 और 13 नवंबर को रवाना होगी। दोनों से ट्रेन सहारनपुर होकर जाएगी। इसी तरह 04662-61 लुधियाना से सात नवंबर, 10 और 11 नवंबर को चलेगी। वापसी में दरभंगा से आठ नवंबर, 11 और 12 नवंबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी सहारनपुर से निकलेगी। 04664-63 लुधियाना से 12 नवंबर को रवाना होगी, जो सहारनपुर होकर बिहार के गया जाएगी। वापसी में ट्रेन गया से 13 नवंबर को चलेगी। 04666-65 लुधियाना से छह नवंबर को चलेगी। वापसी में कोलकाता से सात नवंबर को पटरी पर दौड़ेगी। 04528-27 सरहिंद से पांच नवंबर, नौ और 12 नवंबर को रवाना होगी। सहरसा से छह नवंबर, 10 व 13 नवंबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में सहारनपुर होकर जाएगी।
-- -- --
-- ब्लॉक से दो ट्रेनें रहेगी निरस्त
आसनसोल मंडल के रेलखंड पर आर्क ब्रिज को हटाने के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस निर्माण के चलते रेल प्रशासन ने छह ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। ब्लॉक के कारण कोलकाता, जम्मूतवी, अमृतसर, हावड़ा और बीकानेर को जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया है। ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 दिसंबर और 23 दिसंबर तक रद्द रहेगी। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 दिसंबर व 25 दिसंबर को निरस्त रहेगी। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्री यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें।
विज्ञापन
-- --
-- ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, 10 घंटे तक लेट आई ट्रेन
ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल 10 घंटे, बरौनी-अमृतसर स्पेशल 13 घंटे, छपरा-अमृतसर 15 घंटे, दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी करीब ढाई घंटे तक लेट आई। कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से आई।