सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The craze for BH series numbers is growing, and registrations are increasing.

Saharanpur News: बीएच सीरीज नंबरों का क्रेज, बढ़ रहे पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The craze for BH series numbers is growing, and registrations are increasing.
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत (बीएच) सीरीज वाहनों के पंजीकरण साल दर साल बढ़ रहे हैं। जिले में बीएच सीरीज वाहनों की संख्या 702 हो गई है। वर्ष 2021 में बीएच सीरीज में दो पंजीकरण थे, जो बीते साल संख्या बढ़कर 293 तक पहुंच गई थी। खास बात यह है कि बीएच सीरीज वाहन को एक से दूसरे राज्य में आसानी से ट्रांसफर करा सकते हैं।
Trending Videos

जिले की सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग बीएच सीरीज में भी पंजीकरण करा रहे हैं। इसमें वाहन मालिक को कई सहूलियतें मिलती हैं। इसमें दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं पड़ती। सामान्य सीरीज वाले वाहनों का वन टाइम टैक्स जमा करना पड़ता है, जबकि बीएच सीरीज वाले वाहन के मालिक को हर ढाई साल पर टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व राज्य के अधिकारी या तीन से ज्यादा राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को बीएच सीरीज में वाहन का पंजीकरण कराने की सुविधा दी जाती है। यह नंबर प्लेट पूरे देश में वैध होती है। बार-बार पंजीकरण का झंझट नहीं होता। ऐसे नौकरीपेशा लोग जिनका बार-बार स्थानांतरण होता है, उनके यह बेहद सुविधाजनक है। यही कारण है कि हर साल बीएच सीरीज के पंजीकरण में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है।

--------
-- फैक्ट फाइल

वर्ष पंजीकरण
2021 02

2022 60
2023 143

2024 204

2025 293
--------
बीएच सीरीज में वाहनों के पंजीकरण हर साल बढ़ रहे हैं। वर्ष 2024 और 2025 में आंकड़ा 200 के पार रहा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक है।



- मानवेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed