सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The miscreants fled after robbing the bike, mobile and purse by showing a pistol.

Saharanpur News: पिस्टल दिखाकर बाइक, मोबाइल और पर्स लूटकर भागे बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fled after robbing the bike, mobile and purse by showing a pistol.
विज्ञापन
सरसावा। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसका मोबाइल फोन, बाइक तथा पर्स लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वह रात करीब दस बजे अपने गांव से अंबाला-सहारनपुर हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए आ रहा था। जब वह एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तभी उसके मोबाइल पर मेसेज आया। रास्ते में बाइक रोककर वह मेसेज देखने लगा। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो लोग उसके पास आकर रुके। जब तक वह कुछ समझ पाता उन्होंने पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए आतंकित कर उसका मोबाइल, बाइक तथा पर्स छीन लिया। पर्स में पांच सौ रुपये थे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने राहगीर के फोन से अपने परिजनों को फोन किया। इसके बाद थाने पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों की आसपास तलाश भी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed