{"_id":"699e97ad0b62b6766d03d0bd","slug":"saharanpur-burnt-body-found-along-with-car-slippers-were-lying-nearby-fear-of-murder-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कार समेत जला हुआ मिला शव, पास ही पड़ी थीं चप्पलें, हत्या कर जलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कार समेत जला हुआ मिला शव, पास ही पड़ी थीं चप्पलें, हत्या कर जलाने की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार
चौराखुर्द गांव के पास किसानों को सड़क किनारे जली हुई कार मिली। कार की चालक सीट पर जला हुआ शव था। पुलिस ने आकर जांच शुरू की है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जलाया गया है।
जली हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गागलहेड़ी में काली नदी पुलिस चौकी के पास चौराखुर्द गांव में बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार के अंदर व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को कार समेत जलाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
Trending Videos
बुधवार सुबह कुछ किसान खेतों में काम करने जा रहे थे। चांदपुर मार्ग पर उन्हें खेत के पास जली हालत में एक आल्टो कार खड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखने पर चालक सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। इसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ सदर मुनीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक चप्पल रास्ते में और दूसरी चप्पल खेत में पड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले व्यक्ति के साथ अनहोनी हुई। हालांकि जले शव और वाहन से अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
