सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UGC rules need to be reconsidered: Rita Bahuguna

यूजीसी नियम पर पुनर्विचार की आवश्यकता : रीता बहुगुणा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
UGC rules need to be reconsidered: Rita Bahuguna
तीतरों में पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी के परिजनों से बात करती पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी। स
विज्ञापन
तीतरों। पूर्व सांसद और भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार को यूजीसी पर चिंतन मनन करना चाहिए क्योंकि यह विषय देश की राजनीति से जुड़ा है। लोग सरकार को आशा भरी दृष्टि से देखते हैं। सरकार को सभी वर्गों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस कानून पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
Trending Videos

रीता बहुगुणा जोशी पूर्व विधायक डॉ सुशील चौधरी के निधन पर यहां उनके आवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी का राजनीतिक जीवन बेहट सरल रहा तथा उन्होंने ईमानदारी के साथ लोगों के विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में नकुड़ विधानसभा में निर्वाचित होने के बाद से चौधरी साहब ने क्षेत्र के लोगों का दिल ही नहीं जीता बल्कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए यथा योग्य परिश्रम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने पारिवारिक रिश्तों को निभाने आई हैं। इस परिवार से उनका पुराना संबंध है। इस दौरान भाजपा नेता अभय चौधरी, शेखर, आशना चौधरी, रितू चौधरी, प्रशांत चौधरी, पूनम चौधरी सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed